नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- सितंबर 2026 शुरू हो चुका है। ये महीना ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए काफी खास रहने वाला है, क्योंकि फेस्टिवल मंथ की शुरुआत भी होने वाली है। इस महीने गणेश चतुर्थी के साथ त्यौहार शरू हो जाएंगे। ऐसे में फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। दरअसल, कंपनी इस महीने अपनी जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसका नाम टिगुआन आर-लाइन है। इस महीने इस SUV को खरीदने पर 6 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। हालांकि, ये कंपनी की काफी प्रीमियम और लग्जरी कार भी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 47,11,013 रुपए से शुरू है। इस महीने टिगुआन आर-लाइन पर 6 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इनमें 3.5 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट, 2 लाख रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है। जो ग्राहक स्क्रैपेज...