नई दिल्ली, मई 16 -- वट सावित्री की पूजा 16 मई को की जाएगी। पूजा के लिए सुहागिन महिलाएं सजधज कर पूरे 16 शृंगार करके तैयार होती हैं। उसके बाद ही बरगद के पेड़ की फेरी लगाने जाती हैं। लेकिन ये 16 शृंगार भी फीके लग सकते हैं जब चेहरे पर गंदगी और डेड स्किन की परत जमा हो। ऐसे चेहरे पर किया गया मेकअप भी ग्लो नहीं ला पाएगा। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं आप मिनटों में फेस को ग्लोइंग बना सकती हैं। इसके लिए अपने रेगुलर फेस वॉश में इन चीजों को मिलाकर लगाएं। जान लें कैसे बनाएं इंस्टेंट ग्लो वाला फेस पैक।इंस्टेंट ग्लो फेस पैक बनाने की सामग्री फेस पर इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो इस फेस पैक को बनाकर लगाएं। बस इन चीजों को लें। मुल्तानी मिट्टी एक चम्मच एक चौथाई चम्मच हल्दी गुलाब जल एक चम्मच बेसन फेस वॉश किसी बाउल में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर एक चम्मच लें। उसमे ए...