हरदोई, मार्च 11 -- पचदेवरा (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जनपद के पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने फेसबुक स्टोरी के जरिए नाजायज तमंचा और कारतूस का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।जानकारी के अनुसार भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथौड़ा के मजरा सकरापुर निवासी मोहित यादव की फेसबुक आईडी से तमंचा और एक कारतूस का वीडियो स्टोरी में लगाया गया। यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी शिवनारायण स...