एटा, मार्च 10 -- फेसबुक से दोस्ती हुई और बात-बात करते मामला प्रेम में बदल गया। शादी का झांसा देकर अवैध संबंध भी बना लिए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने घरवालों से बात की। पीड़िता ने प्रेमी, उसके घरवालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सकीट के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ साल पहले राहुल निवासी कासिमपुर निधौली कलां से फेसबुक से दोस्ती हुई थी आपस में मिलने वाले भी है। आरोपी दिल्ली में गाड़ी चलाता है। आरोपी ने शादी का झांसा दिया और अवैध संबंध बना लिया। पीड़िता ने शादी की बात कही। आरोपी पहले टालते रहा और कहता रहा कि जल्द ही शादी करेगा। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। घरवालों को बताया गया। आरोप है कि घरवालों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की ध...