नई दिल्ली, मई 1 -- कहानी सुनने में फिल्मी लगती है, लेकिन राजस्थान के अजमेर में यह 'स्क्रिप्ट' साइबर ठगों ने इतनी सफाई से लिखी कि एक महिला की जिंदगी की कमाई ही दांव पर लग गई। शास्त्री नगर की इस घटना ने दिखा दिया कि आज का साइबर अपराध सिर्फ तकनीक का खेल नहीं, बल्कि दिमाग और लालच का खतरनाक कॉम्बिनेशन बन चुका है। सब कुछ शुरू हुआ एक फेसबुक पोस्ट से-एक ऐसा डिजिटल जाल, जिसमें 'दुर्लभ नोट' के बदले 48 लाख रुपये देने का दावा किया गया था। पोस्ट इतनी सजी-धजी और भरोसेमंद थी कि किसी भी आम आदमी को लगे-"शायद इस बार किस्मत सच में खुलने वाली है।"महिला ने नंबर मिलाया फोन उठाने वाले ने खुद को एक बड़ी एंटीक करेंसी कंपनी का प्रतिनिधि बताया। आवाज में भरोसा, बातों में प्रोफेशनल टच और व्हाट्सऐप पर फर्जी आईडी कार्ड व डॉक्यूमेंट्स-सब कुछ इतना परफेक्ट कि शक की गुंजाइ...