अयोध्या, मई 28 -- अयोध्या, संवाददाता। एक युवक की फेसबुक से फोटो लेकर पटना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट की। इसके बाद इस फोटो को लेकर उसकी पत्नी व परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किया। मामले में युवक के तहरीर पर साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। थाना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का कहना है कि उसके फेंड लिस्ट में शामिल पटना निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक से एक फोटो निकालकर अपने फेसबुक पर पोस्ट की। इस फेसबुक में उसकी दो वर्ष की बेटी धर्मिक गुरु के साथ फोटो में थी। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज इसमें उसकी पत्नी व परिवार पर अपमानजनक टिप्पणी भी किया। मामले में युवक की तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...