जौनपुर, अप्रैल 20 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक चिकित्सक को झांसे में लेकर जालसाजों ने 75 हजार 800 रुपये खाते से निकाल लिया। जब डाक्टर को ठगे जाने का अहसास हुआ तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सोशल मीडिया पर दिए जा रहे आकर्षक विज्ञापनों के जरिए साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नगर के नई आबादी मोहल्ले का है। एयर इंडिया से जुड़ी मेंबरशिप और फ्लाइट टिकट पर छूट के लालच में नई आबादी मोहल्ला निवासी डा‌.शर्फुद्दीन आज़मी फंस गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। डॉ.शर्फुद्दीन पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल को उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में महाराजा क्लब की मेंबरशिप दिलाने और एयर इंडिया की फ्लाइट टिकट ...