औरैया, जुलाई 16 -- औरैया। पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाले एक निजी अस्पताल के डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अस्पताल संचालक और उनके रिश्तेदारों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी से आहत होकर डॉक्टर ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लखीमपुर खीरी के रहने वाले डॉक्टर सौरभ बाजपेई पिछले करीब तीन वर्षों से औरैया शहर के एक निजी रामऔतार अस्पताल में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। बुधवार को डॉ. सौरभ यमुना पुल पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- चार बार फेसबुक लाइव आने के बाद चिकित्सक ने यमुना पुल से लगाई छलांग, तलाश जारी सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी के गोताखोरों और अन्य एजेंसियों ने सर्च अभियान शुरू किया। गुरुवार...