लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।प्रयागराज की रहने वाली एक महिला ने निजी कंपनी कर्मी भूपेंद्र सिंह तोमर उर्फ आदित्य उर्फ मोनू उसकी पत्नी समेत सात के खिलाफ होटल में बंधक बनाकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि आरोपी महिला का पूर्व परिचित है।पीड़िता की तहरीर के मुताबिक आरोपी भूपेंद्र सिंह मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है। वह निजी कंपनी कर्मी है। फेसबुक से उनकी दोस्ती हुई थी। भूपेंद्र ने बीते दिनों बहाने से विभूतिखंड स्थित एक नामचीन होटल में बुलाया। यह भी पढ़ें- प्रयागराज की महिला से लखनऊ के होटल में गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय मिलाकर पिलाया और दुष्...