बागपत, मार्च 19 -- बागपत। सिंघावली अहीर गांव के युवक और गाजियाबाद की युवती की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। आरोप है कि युवक के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका गुरुवार को उसके घर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। थाने पहुंचे युवक और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद युवती वापस चली गई। गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी युवती की करीब नौ महीने पहले फेसबुक पर सिंघावली अहीर गांव के रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती जब प्रेम में बदली तो दोनों ने मिलना शुरू कर दिया। युवक ने युवती से शादी करने की बात भी कही। दो दिन पहले युवती शादी की जिद पर अड़ी तो युवक ने घरवालों के डर से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुरुवार को युवती गाजियाबाद से प्रेमी के...