मुंगेर, अप्रैल 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। फेसबुक के जरिए शुरू हुई दोस्ती आखिरकार सात वर्षों बाद शादी के पवित्र बंधन में बदल गई। असरगंज के मिल्की टोला निवासी विजय साह का पुत्र ऋषि कुमार जो भागलपुर में फिलहाल एशियन पेंट में इंजीनियर पद पर कार्यरत है। उसकी फिलीपींस की युवती से फेसबुक पर प्यार हुआ और 9 वर्षों तक चैटिंग के बाद दोनों में प्यार हुआ और उसके बाद हवेली खड़गपुर स्थित पंचबदन शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह रचाया। इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार करीब 9 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से मिल्की टोला निवासी ऋषि कुमार और फिलीपींस की युवती सारा पाउलीन क्रूज केरियेजा के बीच बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल ...