छपरा, जून 10 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुंझोपुर गांव में फेसबुक के माध्यम से प्रेम संबंध होने के बाद एक युवती को छोड़कर प्रेमी के फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में एक माह तक फंसाए रखा। जब उसने शादी की बात कही तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पीड़िता की माता ने बुधवार को स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर मशरक थाना क्षेत्र के करण कुदरिया गांव निवासी रजनीश कुमार को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री 29 अप्रैल 2026 को मैट्रिक का एडमिट कार्ड लाने स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। प्रेमी द्वारा छोड़े जाने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- प्रेमी क...