नई दिल्ली, जनवरी 31 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर अपने नाम से बने एक 'फर्जी' अकाउंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद ने शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर 'फर्जी' अकाउंट के खिलाफ पहले ही शिकायत दर्ज करा दी थी, लेकिन इसके बावजूद यह आश्चर्यजनक रूप से सक्रिय है। मनोज तिवारी ने इस संबंध में नई दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक उक्त फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से हाल में जारी नियमों की कड़ी आलोचना की गई थी। इस फेसबुक अकाउंट पर सांसद का एक फोटो भी लगा हुआ है। तिवारी ने कहा, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साजिश के तहत मेरे नाम से...