मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- कांटी। एक नाबालिग बच्चे की मां सोशल मीडिया पर बने दोस्त के साथ फरार हो गई। वह घर से नकदी और गहने भी ले गई। मामले में नाइट गार्ड का काम करने वाले पति ने कांटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। महिला के पति ने कहा है कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद 2016 में शादी की थी। दूसरी पत्नी फेसबुक पर अक्सर एक अनजान व्यक्ति से संपर्क में थी। इसकी जानकारी होने पर जब उसे डांटा व मना किया तो गाली-गलौज करने लगी। 31 दिसंबर को वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर से 25 हजार रुपए नकद, आभूषण, कपड़े व बच्चे को लेकर लापता हो गई। फोन करने पर वह कॉल उठा नहीं रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...