गोरखपुर, फरवरी 16 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूनम निषाद की तहरीर पर की गई है। तहरीर के अनुसार पीड़िता मूल रूप से मोहनापुर पासी टोला, थाना शाहपुर की रहने वाली है और वर्तमान में पिपराइच क्षेत्र के भट्ठा चौराहा पर रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि हरसेवकपुर नंबर-2 बड़ी जमुनहिया, थाना गुलरिहा निवासी मुकेश उसके फेसबुक अकाउंट पर उसकी फोटो लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट और उल्टे-सीधे कमेंट कर रहा है, जिससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.