बरेली, मार्च 20 -- भोजीपुरा, संवाददाता। समुदाय विशेष के एक युवक ने दूसरे समुदाय के लोगों का धर्मांतरण कराने धमकी देते हुए फेसबुक पर वीडियो शेयर किया है। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। हिमांशु ने कहा है कि भोजीपुरा के गांव मझौआ गंगापुर निवासी समुदाय विशेष के युवक ने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दूसरे समुदाय के लोगों का एक दिन धर्मांतरण कराने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही वह दूसरे धर्म और उसके लोगों के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी भी कर रहा है। इसको लेकर कार्रवाई की मांग की गई है। इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो किसी दूसरे देश का है। वसीम अंसारी नाम के युवक ने इस वीडियो को वायरल किया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ...