देहरादून, जून 7 -- सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना दून के एक कारोबारी को भारी पड़ गया। फेसबुक पर बनी एक महिला मित्र ने ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक सुनार से 33 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि संतोष जाधव पेशे से सुनार हैं। संतोष ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए एसबीआई से 48 लाख रुपये की सीसी लिमिट बनवाई थी। इसी बीच अगस्त 2025 में उनके फेसबुक अकाउंट पर अवनी राठौर नाम की एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। यह भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्त बनी महिला ने ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से ठगे 33 लाख दोनों के बीच मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई और जल्द ही युवती ने कारोबारी का भरोसा जीत लिया। कुछ दिनों बाद...