फेसबुक पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग, धोखे से युवती को बुलाया होटल
हाथरस, जून 10 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड पर होटल में संदिग्ध हालात में दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ युवती को पकड़ने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की बहन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को होटल में बुलाया था। दो दिन पूर्व हाथरस गेट पुलिस ने एक होटल से संदिग्ध अवस्था में दूसरे संप्रदाय के युवक को युवती के साथ पकड़ा था। पुलिस को देखकर युवक की हालत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इस मामले में युवती की बहन ने उसने सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला निवासी अजहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने कहा है कि उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.