गुड़गांव, जुलाई 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और फिर कस्टम अधिकारी बनकर हजारों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध थाना मानेसर की टीम ने दिल्ली के जवाहर पार्क इलाके से नाइजीरिया मूल के दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को यूनाइटेड किंगडम की महिला बताकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे。

कैथलीन बनकर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट पुलिस के अनुसार इस पूरे फर्जीवाड़े की शुरुआत 29 अप्रैल 2026 को हुई, जब गुरुग्राम के एक निवासी ने मानेसर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसे फेसबुक पर कैथलीन नाम की एक विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद दोनों के बीच व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू...