नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- दिल्ली की दो बच्चों की मां पर आगरा के कुंवारे युवक ने अपने हुस्न के जाल में फंसाकर संबंध बनाने और अब दस लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। युवक की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से युवती से हुई थी। युवती ने शादी का झांसा देकर युवक से संबंध बनाए फिर ब्लैकमेल करने लगी। युवक ने पैसे देने से इनकार किया तो उस पर मुकदमे दर्ज करा दिए। आखिरकार पीड़ित युवक को न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर युवती के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुपम नगर निवासी 23 वर्षीय अजय जाटव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। अजय ने दिल्ली के संगम विहार निवासी युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उससे दोस्ती की। खुद को अविवाहित बताकर उसने अजय को ...