सहरसा, जनवरी 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी शुभम कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनीश कुमार सहित अन्य नामजद के खिलाफ एससी-एसटी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे अगल-बगल की गंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि नगर पंचायत के प्रतिनिधि लोग गंदगी पर ध्यान देकर गंदगी साफ करवा दें। इसी बात को लेकर शाम 6 बजे जब बाजार में थे तो मनीष राज उर्फ विप्लव विश्वास, मनोज साह, समीर कुमार उर्फ टकलू, साहिल अंसारी, रोहित चौधरी, शुभम कुमार, आनन्द वर्मा, रंजीत गुप्ता, पप्पु अंसारी आदि आकर कहा कि मनीष कुमार पिता चेयरमैन साहब तुमको बुला रहे हैं। कुछ जरूरी काम है चलो। सभी की बात पर विश्वास कर उनलोगों के साथ चेयरमैन के ऑफिस पर गये। जहां उन्होंने जातिसूचक गाली द...