संतकबीरनगर, जून 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। सपा कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रशांत राठी, रूमा सिंह समेत कई फेसबुक आईडी से बेटी के खिलाफ घिनौनी व ओछी टिप्पणियां की गई हैं, जो पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत हैं।शिकायत में कहा गया कि देश के प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार की बेटी पर इस तरह का कृत्य अक्षम्य है और लाखों कार्यकर्ताओं व आम जनता को आहत करने वाला है। शिकायत के साथ साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी, सपाईयों ने दी तहरीर शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि उक्त दोनों फे...