प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर न्यायालय और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अदालत ने पुलिस को 16 मार्च तक आरोपी को ट्रेस कर पेश करने का निर्देश दिया है।हाईकोर्ट चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ल की तहरीर पर कैंट थाने में आरोपी फेसबुक अकाउंट अश्वनी आंबेडकर नगर मूल निवासी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि अश्वनी के फेसबुक अकाउंट से देश की अदालत और न्यायाधीशों के बारे में अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मामला संज्ञान में आने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश जारी किए। पुलिस अब सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर आरोपी की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.