मऊ, अप्रैल 29 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर मधुबन साइबर सेल की टीम ने फेसबुक के माध्यम से अंजान व्यक्ति द्वारा फ्राड करके 32 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। मधुबन साइबर टीम को पीड़ित अजय कुमार सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी कमरौली थाना मधुबन ने 32 हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराया था। साइबर सेल की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए पीड़ित के खाते में धनराशि को वापस कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...