मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। फेसबुक के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करके 50 हजार ठगी के मामले में कोपागंज साइबर टीम ने पीड़ित महिला के खाते में पूरी धनराशि वापस कराया। थाना कोपागंज क्षेत्र के ग्राम भदसा मानोपुर निवासी रूखसाना फिरदौस को एक अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक मैसेंजर पर दोस्ती का झांसा दिया था। आरोपी ने खुद को विदेश में फंसा हुआ बताकर एक झूठी कहानी गढ़ी और महिला को विश्वास में लेकर 50 हजार की ऑन लाइन ठगी कर लिया। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराकर पीड़ित महिला के खाते में धनराशि वापस कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...