गुमला, दिसम्बर 1 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के लालटोली गांव निवासी सोनू अंसारी की पत्नी 20 वर्षीय नर्गिस परवीन 26 नवंबर की सुबह अचानक घर से गायब हो गई। दिन भर इंतजार के बाद जब नरगिस घर नहीं लौटी, तो पति सोनू अंसारी ने भरनो थाना में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नरगिस के फोन ट्रेस किए और पता लगाया कि वह रांची में है। थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के निर्देशन में एसआई रामजी बैठा की अगुवाई में टीम गठित की गई और रांची भेजी गई। वहां नरगिस को बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि उसे भंडरा थाना क्षेत्र के बंडा गांव निवासी इंतजार खान द्वारा रांची ले जाया गया था। पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े नरगिस परवीन और इंतजार खान को पकड़कर भरनो थाना लाया। पूछताछ में नरगिस ने स्पष्ट किया कि चार वर्ष पूर्व उसका सोनू अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.