प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के स्टैनली रोड निवासी एक व्यक्ति के डेबिट कार्ड को शातिरों ने एटीएम मशीन में फेविक्विक से चिपका कर बैंक खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन शातिर भी दिखे हैं। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर शातिरों की तलाश में जुटी है।स्टैनली रोड निवासी मोहम्मद आसिफ खान की तहरीर के अनुसार, उनका बेटा मोहम्मद फहीम खान बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। आरोप है कि बूथ के अंदर पहले से तीन अज्ञात युवक मौजूद रहे। उन लोगों ने पहले से एटीएम मशीन में फेविक्विक लगा रखा था। फहीम ने एटीएम कार्ड मशीन में डाला, तो चिपक गया। आरोपियों ने टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की सलाह दी। फिर एटीएम पिन कोड पूछकर बाद में डेबिट कार्ड निकलने की सलाह दी। इसके बाद फहीम घर लौट आया, जबकि शातिरों ने एटीए...