सराईकेला, मार्च 15 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो गांव में शनिवार को फेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जोरडीहा पंचायत की मुखिया सोनामुनी पुरती ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। जानकारी के अनुसार यह योजना 15वीं वित्त आयोग की राशि से बबलू सुंडी के घर से बोनो नायक के घर तक लगभग 270 फीट फेवर ब्लॉक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। सड़क बनने से गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर मुखिया सोनामुनी पुरती ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले समय में सरकार से जो भी राशि प्राप्त होगी, उसे पंचायत के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जोरडीह...