बस्ती, अप्रैल 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर तनाव में आई बस्ती जिले के लालगंज कस्बे की हाईस्कूल की एक छात्रा ने नतीजे घोषित होने के कुछ घंटे पहले खुदकुशी कर ली। दोपहर बाद जब परीक्षा परिणाम आया तो वह फर्स्ट डिवीजन पास थी। उसे 63 प्रतिशत अंक मिले हैं। लालगंज थानाक्षेत्र के रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के पिता कस्बे में ही किराने की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा घर में अकेली थी। उसकी मां अपने बेटे के साथ एक बैठक में गई थी। पिता दुकान पर थे। परिजन लौटे तो देखा कि कमरे में छत के कुंडे के सहारे दुपट्टे से उसका शव लटक रहा है। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा में 80 परीक्षा से कम अंक आने पर हाईस्कूल के छात्र ने जहर खाकर दी जान बोर्ड परीक्षा में जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लालगंज पुलि...