नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुई जंग को सुलझाने में पाकिस्तान पूरी तरह नाकामयाब हो गया है। इस्लामाबाद में पहले चरण की बातचीत और दो हफ्ते का सीजफायर लागू होने के बाद पाकिस्तान दोनों पक्षों को दोबारा बातचीत की मेज तक नहीं ला पाया और तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम को तत्काल प्रभाव से बढ़ा तो दिया है, लेकिन दोनों तरफ से धमकियों का दौर भी जारी है। दूसरी तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान और अमेरिका दोनों ने एक दूसरे के जहाजों को निशाना बनाया है। इस बीच अब खबर है कि पाकिस्तान दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए चीन की शरण जा पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक लाख कोशिशों के बाद भी मिली नाकामी के बाद पाकिस्तान ने अब चीन को इस प्रक्रिया में शामिल करने की कोशिश शुरू कर दी है। न्यूज 18 ने अपनी एक र...