प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) ने 9वीं व 11वीं में असफल छात्रों को 10 अप्रैल से सीधे 11वीं व 12वीं में प्रवेश देने की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का एक वर्ष खराब होने से बचाना है। एनआईओएस के सहायक अमित कुमार ने बताया कि किसी भी बोर्ड के 9वीं व 10वीं में असफल छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं और समय बर्बाद नहीं करना चाहते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.