बोकारो, सितम्बर 26 -- फेरो स्क्रैप निगम प्राइवेट लिमिटेड में हुई संयुक्त फोरम कमेटी की बैठक में मजदूरों के हित में उपलब्धियां हासिल होने पर शुक्रवार को निगम परिसर में बीके चौधरी का स्वागत किया गया। झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी को कर्मचारियों और ठेका मजदूरों ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष सुभाष चंद्र बाउरी ने की, जबकि संचालन एनके सिंह ने किया। मजदूरों ने कहा कि यूनियन को मान्यता मिलने के बाद से लगातार कर्मचारियों के हित में उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चौधरी ने कहा कि यह सफलता मजदूरों की एकजुटता और अधिकारों के प्रति सजगता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एरिया वर्क एलाउंस के भुगतान को लेकर बोकारो स्टील प्लांट और फेरो स्क्रैप निगम के बीच मामला लंबित है। अक्टूबर क...