बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर 9 में रविवार को फेरो स्क्रेप निगम प्राईवेट लिमिटेड में काम कर रहे विभागीय व ठेकाकर्मियों की बैठक यूनिट यूनियन के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले वर्षों मे निगम यूनियन के द्वारा मजदूर व कम्पनी में रिकार्ड परफॉर्मेंस से सम्बंधित कार्यों का समीक्षा की गयी। यूनियन के महामंत्री बी के चौधरी ने 31 मार्च को निगम से सेवानिवृत्त हो चूके सुरेश प्रसाद का सराहना करते हुए कहा कि फेरो स्क्रेप में उनके नेतृत्व में एक से एक एतिहासिक काम हुआ है। सर्वसम्मति से फेरो स्क्रेप के यूनियन प्रभारी व जय झारखंड मजदूर समाज के संयुक्त महामंत्री एनके सिंह के कुशल नेतृत्व मे कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुभाष चंद्र बाउरी, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, जेजे महात्रे, स...