लखीमपुरखीरी, मई 1 -- खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दिन एक दुल्हन मंडप से अपने प्रेमी के साथ चली गई। दुल्हन की मां की शिकायत पर खीरी पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, दुल्हन के मंडप से फरार होने के बाद दूल्हा मनमसोस कर रह गया। बारात बैरंग लौट गई। खीरी थाना क्षेत्र के गांव में शादी के दिन एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ उस समय फरार हो गई, जब शादी की तमाम रस्में हो रही थी। सिर्फ फेरे लेना रह गए थे। इस बीच दुल्हन मंडप से गायब हो गई। यह भी पढ़ें- घर वालों के मुंह पर 'कालिख' पोत गई दुल्हन; मंडप से प्रेमी संग भागी, हाथ मलता रह गया दूल्हा काफी देर तक उसकी खोज हुई तो पता चला कि वह मंडप से नदारद हो गई। दुल्हन के फरार होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। दुल्हन की मां की तहरीर पर थाना खीरी पुलिस ने प्रे...