औरैया, दिसम्बर 6 -- यूपी के औरैया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। जहां वधू पक्ष ने जमकर खातिरदारी की। नाश्ता-खाना के बाद शादी की बारी आई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा उसने शादी से ही इनकार कर दिया। दूल्हे को मानसिक रूप से असामान्य बताते हुए बारात लौटा दी। शिवाजी नगर के रहने वाले रमेश की बेटी नीतू की शादी इटावा के ग्राम मोड़ी के रहने वाले लाला सिंह के बेटे शिवम से तय थी। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर स्थित अयोध्याधाम गेस्ट हाउस में बैंड-बाजे के साथ बारात आई। वधू पक्ष ने धूमधाम से बारात का स्वागत किया और नाश्ता-खाना कराया। लेकिन जैसे ही दुल्हन नीतू ने दूल्हे शिवम को देखा, उसने शादी से इनकार कर दिया। उसने दावा किया कि दूल्हा 'मानसिक रूप से असामान्य' है। यह सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.