मथुरा, फरवरी 12 -- थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों के विवाह समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब फेरे से ठीक पहले एक दूल्हा स्टेज से फरार हो गया। दूल्हे पर रिश्तेदार की लड़की लेकर फरार होने की चर्चा चल रही थी। वहीं देर रात पंचायतों का भी दौरा जारी था। जानकारी के अनुसार राजस्थान के कामा क्षेत्र के गांव से दो भाई बारात लेकर गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे। शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। नाच-गाना, दावत और जयमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। दुल्हन बनीं दोनों सगी बहनें स्टेज पर थीं और परिवार में खुशी का माहौल था। इसी बीच दूल्हा बने बड़े भाई ने फेरे से पहले पेशाब जाने का बहाना बनाया और स्टेज से नीचे उतर गया। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को शक हुआ। तलाश करने पर ...