लखीमपुरखीरी, जून 30 -- ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय खुशियां मातम में बदल गईं जब दूल्हे के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बाइक समेत सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोला क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणजती निवासी परसराम के पुत्र अखिलेश कुमार की बारात हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुर में संत कुमार के यहां आई थी। विवाह समारोह के दौरान फेरे शुरू होने से पहले पता चला कि बारात में लाए गए जेवरात के बॉक्स की चाबी घर पर ही छूट गई है। यह भी पढ़ें- फेरे से पहले दूल्हे के पिता का मिला शव इस पर दूल्हे के पिता चाबी लेने अपने साले के साथ बाइक से लक्ष्मणजती गए। बताया जाता है कि चाबी लेकर लौटते समय दोनों अलग अलग बाइकों से अयोध्यापुर ...