आगरा, सितम्बर 27 -- गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमसाबाद रोड स्थित बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव में शनिवार को भक्तिरस और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंचन में श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग का ऐसा जीवंत चित्रण हुआ कि पूरा वातावरण "जय सिया राम" के उदघोष से गूंज उठा। मंचन का शुभारंभ मंगलाचरण और चौपाइयों से हुआ। जनकपुरी का अलौकिक श्रृंगार, पुष्पों से सुसज्जित मंडप, श्री राम बरात का आगमन, सीता जी की सुंदरता और वर रूप में श्री नारायण की दिव्यता आदि सभी दृश्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जब श्रीराम और सीता ने विवाह (तुलसी सालिगराम) के पवित्र फेरे लिए तो दर्शक भक्ति रस में सराबोर हो उठे। महंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने राम-सीता की आरती उतारी। भक्तजन "सियाराम मय सब जग जानी" की भक्ति में लीन हो गए। महंत योगेश पुरी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.