कटिहार, अक्टूबर 5 -- मनिहारी, निसं साहेबगंज मनिहारी अंतरराज्यीय फेरी सेवा चालू कराने को लेकर शनिवार को नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। मनिहारी साहेबगंज के बीच पिछले कई महीनों से बंद फेरी सेवा फिर से शुरू कराने की मांग की। फेरी सेवा बंद होने से आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्री नाव से गंगा नदी पार करते हैं। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने जनहित के कार्यो को देखते हुए गंगा नदी में फेरी सेवा चालू करवाने का एसडीएम से अनुरोध किया है। मौके पर संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.