कटिहार, मई 9 -- मनिहारी नि स विक्रमशिला पुल बंद होने के बाद से साहेबगंज-मनिहारी के बीच फेरी सेवा के जहाजों का परिचालन चालू करने की मांग लगातार उठने लगी है । मनिहारी साहेबगंज के बीच फेरी सेवा लाइफ लाइन माना जाता है । अप्रैल 2026 से बंदोबस्ती के पेच में जहाजों का परिचालन बंद हो गया है । इसी को लेकर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने 12 मई मंगलवार को दस बजे दिन में जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय धरना देंगें। इसी को लेकर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर, संयोजक गणेश पंडित ने शनिवार को जिलाधिकारी, एसडीएम तथा सीओ को आवेदन देकर फेरी सेवा चालू कराने का मांग किया है । आवेदन में बताया गया है कि फेरी सेवा अचानक बंद होने से बिहार और झारखंड के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विक्रमशिला सेतु के ...