फेरी लगाने वाले के घर ईडी का छापा, 18 घंटे से हो रही जांच
बरेली, सितम्बर 30 -- फतेहगंज पश्चिमी/बरेली। चिटौली गांव में फेरी लगाकर गुजरबसर करने वाले पोशाकी लाल मौर्य के घर बुधवार सुबह करीब पांच बजे ईडी की टीम ने छापेमारी की। कड़ी सुरक्षा में सुबह से रात करीब 11 बजे तक घर के सदस्यों से पूछताछ जारी रही। बताया जा रहा है कि पोशाकी लाल के बैंक खाते में हुए बड़े धनराशि के लेनदेन ने ईडी का ध्यान खींचा है। टीम रकम के स्रोत और उसके लेनदेन से जुड़े कनेक्शन खंगाल रही है। हालांकि, कार्रवाई की वजह और खाते में लेनदेन की रकम को लेकर ईडी की ओर से देर रात तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम सुबह करीब पांच बजे चिटौली गांव पहुंची। उस समय पोशाकी लाल घर पर मौजूद नहीं थे। टीम ने ग्राम प्रधान अनुज सिंह के माध्यम से उन्हें घर बुलवाया। उनके पहुंचने के बाद अधिकारी घर के अंदर गए और मुख्य द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.