बांका, मार्च 27 -- बांका, एक संवाददाता। जिला अस्पताल बांका में गुरूवार को मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एफसीएम (फेरिक कार्बॉक्सी मालटोज) इंजेक्शन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय द्वारा पटना स्थित ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें राज्य के सभी जिलों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। जिला अस्पताल बांका में आयोजित कार्यक्रम में सीएस डॉ. जितेंदर कुमार सिंह, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. विजय कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. लक्ष्मण पंडित, ब्रजेश कुमार सिंह, मनीष कुमार, सुनील कुमार, सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं विभागीय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से इनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.