सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- सीतामढ़ी। जिले में ईआरएसएस (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) को प्रभावी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित रंजन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने विभिन्न थानों के अधीनस्थ 19 दारोगा, 50 जमादार और 2 पीटीसी सहित कुल 71 पुलिस पदाधिकारियों को एक थाना क्षेत्र से हटाकर दूसरे स्थान पर प्रतिनियुक्त किया है। एसपी ने तबादले का निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब नए पदस्थापित थानों में योगदान देने को कहा है। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि नव पदस्थापित अधिकारियों की ईआरएसएस वाहनों पर रोस्टरवार (दिवा व रात्रि) ड्यूटी सुनिश्चित करें। बताया गया कि लगभग सभी थानों में पहले से कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया गया है, ताकि व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.