पाकुड़, सितम्बर 7 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। रविंद्र भवन टाउन हॉल में ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन झारखंड राज्य इकाई के तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पाकुड़ जिले के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, केंद्रीय महासचिव एवं प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे, जिनके समक्ष डीलरों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

नई कार्यकारिणी का गठन ​सम्मेलन के दौरान पुरानी जिला कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। जिसमें ​जिला अध्यक्ष एजुल हक, ​जिला महासचिव आबेदिन अंसारी, ​जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, सुहासिनी सोरेन अमड़ापाड़ा, ​जिला सचिव मो. जाकीर हिरणपुर, ​जिला सह-सचिव देव प्रसाद दत्त, कुतुबुद्दीन शेख, ​संयुक्त सच...