साहिबगंज, अप्रैल 22 -- साहिबगंज। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल प्रदेश सचिव सह अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिला आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी से बुधवार को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। संघ की मांग है कि साहिबगंज नगर व ग्रामीण दोनों जगहों के डीलरों के खाद्यान्न साथ-साथ मुहैया कराया जाए , प्रत्येक महीने के 10 तारीख तक आपूर्ति हो और डीएसडी कर दिया जाए ताकि वितरण सुचारू रूप से हो सके। इलेक्ट्रॉनिक तराजू में हमेशा किसी न किसी डीलर का खराब होता रहता है । इसके लिए एक टेक्नीशियन को स्थाई रूप से साहिबगंज में रखा जाए । यह भी पढ़ें- घटतौली से ग्राहक परेशान, कार्रवाई की मांग इससे वितरण प्रभावित न हो वो मरम्मती हो सके,डीलरों का सभी बकाया कमीशन अविलंब भुगतान करवाया जाए सभी डीलरों को खाद्यान्न आवंटन के हिसाब से प...