बरेली, फरवरी 28 -- विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय वुडबॉल महिला-पुरुष टीम ने 23 से 27 फरवरी के बीच मध्यांचल यूनिवर्सिटी, भोपाल में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने फेयरवे डबल इवेंट में दो स्वर्ण एवं स्टोक डबल इवेंट में दो कांस्य पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। फेयरवे डबल में विश्वविद्यालय कैंपस के सुभाष व एसपी डिग्री कॉलेज चांदपुर के बंशीलाल देवासी ने गोल्ड मेडल जीता। इसी प्रकार स्टोक डबल में एसपी कॉलेज टिकरी चांदपुर के गोपाल सिंह व एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के मनोज बिश्नोई ने ब्रांज मेडल जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव हरीश चंद, क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी समेत अन्य ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.