पटना, फरवरी 1 -- मसौढ़ी में बाइक सवार अपराधियों ने फेयरवेल से लौट रहे 17 वर्षीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना रहमतगंज स्थित जिप सामुदायिक भवन के पास शनिवार की शाम हुई। मृतक छात्र राजू मूल रूप से भगवानगंज थाने के जाहिदपुर निवासी गिरिजा सिंह का पुत्र था। वह वर्तमान में मसौढ़ी के कृष्णापुरी स्थित नवनिर्मित मकान में रहता था। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। राजू कुमार मैट्रिक का छात्र था। वह एक कोचिंग में फेयरवेल पार्टी से दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार आठ-दस अपराधियों ने घेर लिया। हालांकि राजू के दोनों दोस्त किसी तरह जान बचाकर भाग गये। लेकिन अपराधियों ने राजू कुमार की पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। खबर पाकर परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए पटना एम्स ले गये, जहां डाक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.