आगरा, मई 18 -- कलावती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में विदाई समारोह आयोजित किये। इस मौके पर बीएससी नर्सिंग बैच 2021-2025 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। जूनियर छात्र सीनियर्स को विदाई देने के वक्त भावुक नजर आए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पुराने पलों को याद किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संस्थान सचिव डॉ. नवीन चंद्र गौड़ ने कहा कि नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे पवित्र कार्य है और छात्रों को निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। उप-प्राचार्य प्रो. लोकेश कुमार ने छात्रों को मेहनत, धैर्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर मिस्टर फेयरवेल अभिषेक कुमार व मिस फेयरवेल भावना यादव चुनी गईं। संचालन पायल चौहान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...