मेरठ, जून 8 -- चौ. चरण सिंह विवि कैंपस के अंग्रेजी विभाग में हुए फेयरवेल में कविता से किनारा करने पर आहत छात्र के विरोध करने का मामला हाथापाई और अभद्रता तक पहुंच गया। छात्र ने तीन साल तक मेहनत से लिखी कविता की कद्र नहीं करने पर आपत्ति जताई तो सहपाठियों ने उसका हाथ मरोड़ते हुए हाथापाई कर डाली। इससे आहत छात्र ने लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला फेयरवेल पार्टी से जुड़ा है। छात्र कृष्णा गोयल के अनुसार फेयरवेल में रैम्पवॉक, परिधान और नृत्य सहित विभिन्न श्रेणियों में पुस्कार दिए गए। छात्र के अनुसार उसने अपनी तीन वर्षों की शैक्षणिक यात्रा पर केंद्रित अंग्रेजी में लिखी कविता प्रस्तुत की। छात्र के अनुसार कविता के प्रति सम्मान या सराहना नहीं मिलने पर आपत्ति जताई तो उससे अभद्रता की गई。

छात्र का विरोध छात्र के अनुसार उसका हाथ मरोड...