लखनऊ, फरवरी 15 -- सीतापुर रोड स्थित एक निजी कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने एसयूवी के काफिले से स्टंट किया। मैदान और हाईवे पर 100 से भी तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाईं। कुछ कमांडो की तरह कार की खिड़कियों पर लटके तो कुछ पायदान पर खड़े थे। ग्राउंड में धूल उड़ाते और हाईवे पर आड़े-तिरछे कट मारते फर्राटा भर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस गाड़ियों के नंबर के आधार पर छात्रों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना से जुड़े तीन वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। दो वीडियो सीतापुर रोड के बताए जा रहे हैं। एक वीडियो ग्राउंड का है, जिसमें काली और सफेद एसयूवी में सवार छात्र खिड़कियों पर लटके हैं। कुछ पायदान पर खड़े हैं। कई सनरूफ से अपने शरीर का आधा हिस्सा बाहर निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.